दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग करने के मामले में पुलिस ने 5 बसों से उसूल किया जुर्माना, दरभंगा केशरी बस के संचालक मानने को नहीं है तैयार, अवैध पार्किंग के मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी।
बिरौल / दरभंगा।
दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर शहीद भगत सिंह चौक बिरौल एवं हाटी कोठी चौक पर सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग करने वाले बस संचालकों के विरुद्ध प्रशासन की ओर से तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रहा। रविवार को निगरानी के दौरान पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने शहीद भगत सिंह चौक से गुजरनेवाली मुख्य सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग कर रखी दरभंगा केशरी के 4 एवं क्षीण मस्तिका ट्रेवल्स के 1 यानि कूल 5बसों से 13 हजार500 रूपए बतौर जुर्माना वसूल किया। उन्होंने बताया कि दरभंगा केशरी बस के संचालक के मनमानी के कारण शहीद भगत सिंह चौक एवं हाटी कोठी चौक पर जाम की समस्या से लोगों को लगातार जुझना पड़ता है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना को दरभंगा केशरी के संचालक मानने को तैयार नहीं हैं। यही कारण है कि सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के मामले में 3 दिनों में जुर्माना भरने वाले बस संचालकों में प्रथम पायदान पर दरभंगा केशरी है।
