राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों ने भी कार्यक्रम में हुए शामिल, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा।

जहां साफ सफाई होता है वहीं ईश्वर का वास होता है–नीलम देवी जीविका
बिरौल/दरभंगा।
भारत सरकार के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर रविवार को अनुमंडल के सभी पंचायतों एवं नगर क्षेत्र में लोगों ने 1 घंटे का श्रमदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया । जिसमें पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक 1 घंटे के इस महा स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता कर्मियों ने हिस्सा लिया तथा भारत सरकार के इस स्वच्छता पखवाड़े को दक्षता पूर्वक संपन्न करने में सफल रहे। इस दौरान बिरौल,घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर एवं गौड़ाबौराम प्रखंड क्षेत्रों में खास कर युवाओं ने उत्साह से अपने घरों के आसपास व मोहल्ले में साफ सफाई कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। दूसरी ओर प्रखंड परियोजना क्रियान्वय इकाई, जीविका बिरौल द्वारा संचालित हर्ष जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के अध्यक्ष निलम देवी के नेतृत्व मे पटनिया ग्राम में स्वक्षता ही सेवा है के तहद दर्जनों जीविका दीदीयां ने साफ सफाई जागरुकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान संबोधित करते हुए नीलम देवी ने कहा कि जहां साफ सफाई होता है वहीं ईश्वर का वास होता है। घर के आस पास एवं ग्राम की साफ सफाई रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है इसके लिए सभी को आगे आना होगा।साफ सफाई के वगैर हम विकसित समाज की परिकल्पना नहीं कर सकते है।मौके पर सी एम सरोज देवी वहीं बीडीओ प्रेम सागर मिश्र,नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला,सुपौल पंचायत के मुखिया मो.काशीफ,वार्ड पार्षद मो.नौशाद, मनोज महतो,मनीष महतो, मो.फिरोज के अलावा सफाई कर्मी कृष्णा मल्लिक,
मुरारी मल्लिक अर्जुन मल्लिक,सफाई पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार,विनोद मल्लिक,प्रिंस कुमार राम,अंसार अंसारी एवं सफाई निरीक्षक आयुष्मान कुमार मिश्र मौजूद थे।