दरभंगा /
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर अलीनगर में समाजसेवी संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ के संग सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास के इलाके में स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।
इस अवसर पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने कहा कि स्वच्छता के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर महात्मा गांधी के जन्मतिथि के अवसर पर स्वच्छता अभियान ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि हो सकती है। संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को देशव्यापी आंदोलन के रूप में बदल कर रख दिया। ये प्रधानमंत्री मोदी जी की ही गहरी सोच का परिणाम है कि क्या युवा और क्या बच्चे, बुजुर्ग से लेकर महिलाएं सभी स्वच्छता अभियान को अपना कर्तव्य मानकर श्रमदान कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने अपने जीवनकाल में सबसे अधिक महत्व स्वच्छता को ही दिया और वे बिना किसी संकोच के शौचालय की सफाई भी किया करते थे। संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ ने भी कहा कि अपने घरों के आसपास को स्वच्छ बनाए रखना हम सबका पुनीत कर्तव्य बनता है।
हम आपको बता दें कि गांधी जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार देश भर में में स्वच्छता अभियान चला रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस श्रमदान के लिए एक तारीख, एक घंटा, एक साथ का नारा दिया था।
राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के लिए देशभर में 6.4 लाख जगहों को चुना गया था। अलीनगर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश-खरोश के साथ स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में हर संभव योगदान दिया। इस मौके पर लाल मुखिया, मनोज यादव, विजय यादव, सुभाष यादव, मिथलेश सिंह, अमन कुमार, राम बाबु साहु, शंकर ठाकुर, शोभालाल यादव विनोद कुमार सुधाकर, अर्जुन ठाकुर, अशोक यादव, लालू सदा, रामनाथ सहनी, शंभू मुखिया एवं चंद्रमोहन कुंवर के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
