दरभंगा/विधि संवाददाता
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में स्वच्छता हीं सेवा 2023 अभियान के तहत रविवार को सिविल कोर्ट प्रांगण में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता, पारा लीगल वॉलंटियर, प्राधिकार कर्मी ने मिलकर प्राधिकार कार्यालय परिसर, न्यायालय परिसर व वकालतखाना परिसर में सफाई अभियान चलाया. साथ ही स्वच्छ रखने की शपथ खाई. पैनल अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी ने स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प दिलाया. अधिवक्ताओं व कर्मियों ने प्राधिकार कार्यालय से सफाई प्रारंभ कर न्यायालय परिसर, ई कोर्ट सर्विस, त्वरित न्यायालय भवन, सहित न्यायालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। प्राधिकार के सचिव रंजन देव की देखरेख में स्वछता अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में
पैनल अधिवक्ता अमर प्रकाश, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार लाल दास, अजय कुमार, इंदु कुमारी, रेखा कुमारी, पीएलभी गौरीशंकर पासवान, ऋतु कुमारी, त्रिपुरारी झा, संतोष सहनी, नेता सहनी कार्यालय कर्मी मून्ना कुमार, संजय कुमार, कमलेश कुमार, इमामुद्दीन, मोहन कुमार सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

