अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,गुप्त सूचना पर तरवाड़ा गांव में छापेमारी

दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा

जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अलीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तरवाड़ा में अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अलीनगर थाना की टीम ने त्वरित छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद हसन, पिता मोहम्मद कजामुल, निवासी ग्राम तरवाड़ा, थाना जमालपुर, जिला दरभंगा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।