सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब:मंदिरों और शिवालयों में हुआ भगवान भोले का श्रंगार

दीपक कुमार/ विशेष रिपोर्ट

सावन का आज पहला सोमवार है। इसको लेकर नोएडा के सेक्टर 20 स्थित शिव मंदिर और शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे। इस दौरान मंदिरों में भक्तों का ताता लगा हुआ है।

शिव मंदिर के पुजारी आचार्य ने बताया कि इस सावन मास में विशेष संयोग बना है। सावन का पवित्र महीना रहेगा। शिव भक्तों को भगवान शिव की आराधना करने के लिए इस बार ज्यादा समय मिलेगा। सावन में इस बार 4 सोमवार पड़ेंगे।

गौरतलब है कि सावन में सोमवार का बहुत बड़ा महत्व हे और इस दिन भगवान शिव को दुद्धाभिषेक और जलाभिषेक कराया जाता है।  भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, जिससे कि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ भी लग जाती है। नोएडा के सेक्टर 20 में हनुमान मंदिर के प्रागण में शिव मंदिर में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा।