पटना में NEET पेपर लीक के विरोध में बवाल: डाकबंगला चौराहा बना रणक्षेत्र, छात्रों–पुलिस में हिंसक झड़प, 22 पुलिसकर्मी घायल
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार की राजधानी पटना बुधवार को उस समय तनाव का केंद्र बन गई जब NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में निकाले गए छात्र मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। शहर के सबसे व्यस्त डाकबंगला चौराहे पर कई घंटों तक अफरातफरी का माहौल रहा। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई भिड़ंत में पटना सेंट्रल रेंज के आईजी जितेंद्र राणा सहित कम से कम 22 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कई छात्र भी चोटिल हुए। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA)’ के बैनर तले छात्र गांधी मैदान से राज्यपाल आवास (लोक भवन) तक मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता की मांग कर रहे थे।
डाकबंगला चौराहे पर बिगड़े हालात

