दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने 39 पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जिलादेश के तहत कुल 39 पुलिस अवर निरीक्षक एवं प्रपुअनि को  तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए नए थानों और इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

तबादला सूची के अनुसार हायाघाट थाना से सावन भारती को बेंता थाना, सोनकी थाना से रतन कुमार को जाले थाना तथा नेहरा थाना से निलेश कुमार को सिंहवाड़ा थाना भेजा गया है। विशनपुर थाना के सत्य प्रकाश यादव को बहेड़ी थाना तथा सुशील कुमार राय को बड़गांव थाना में पदस्थापित किया गया है। बड़गांव थाना के अखिलेश कुमार को भालपट्टी थाना भेजा गया है।

बहेड़ी थाना के रौशन कुमार को लहेरियासराय थाना, कोतवाली थाना के ओमप्रकाश कुमार को अलीनगर थाना तथा बेंता थाना के सौरभ कुमार को कमतौल थाना में भेजा गया है। अलीनगर थाना के विकाश मंडल को कोतवाली थाना तथा जाले थाना के दिव्यांशु शेखर को जिला आसूचना इकाई में पदस्थापित किया गया है। जाले थाना के भरत कुमार को विशनपुर थाना और कमतौल थाना के राहुल कुमार को सोनकी थाना भेजा गया है।

सिमरी थाना के संजीव कुमार को जमालपुर थाना तथा लहेरियासराय थाना की कुमारी अर्चना सिंह को बहेड़ी थाना में पदस्थापित किया गया है। सदर थाना की मोनिषा गुप्ता को विश्वविद्यालय थाना, महिला थाना की कुमारी मधुबाला को भालपट्टी थाना, विश्वविद्यालय थाना की लक्की कुमारी को कमतौल थाना तथा बहेड़ी थाना की अंकिता कुमारी को सदर थाना भेजा गया है।

इसके अलावा ज्योति कुमारी को महिला थाना, मधुलता भारती को सकतपुर थाना, अभिलाषा कुमारी को वाजीतपुर थाना, चार्ली कुमारी को मब्बी थाना, पूजा कुमारी को लहेरियासराय थाना, विकांत कुमार को केवटी थाना, पवन कुमार को जाले थाना तथा माधुरी कुमारी को विश्वविद्यालय थाना में पदस्थापित किया गया है।

प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षकों में नगर थाना के आलोक रंजन को बेंता थाना, भगीरथ झा को बहेड़ी थाना, बहादुरपुर थाना के रौशन कुमार को विशनपुर थाना तथा अभिषेक राज को एपीएम थाना भेजा गया है। सदर थाना के हरिशंकर कुमार को मनीगाछी थाना एवं जय प्रकाश कुमार को बड़गांव थाना में पदस्थापित किया गया है।

कमतौल थाना के कुन्दन कुमार एवं नितीश कुमार-3 को केवटी थाना, अविनाश कुमार को बहेड़ी थाना, बहेड़ा थाना की साधना कुमारी को बहेड़ी थाना, बिरौल थाना के राहुल कुमार को सिमरी थाना तथा सनम राय कुमार को जमालपुर थाना में पदस्थापित किया गया है।

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस केंद्र तथा संबंधित थानाध्यक्षों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।