दरभंगा के 3.74 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 56.78 करोड़ रुपये, हर माह 10 तारीख को मिलेगी पेंशन
दरभंगा के 3.74 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 56.78 करोड़ रुपये, हर माह 10 तारीख को मिलेगी पेंशन
दरभंगा के 3.74 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 56.78 करोड़ रुपये, हर माह 10 तारीख को मिलेगी पेंशन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से राज्य के 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से ₹1,423.94 करोड़ की राशि हस्तांतरित की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा और सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में हर महीने इसी दिन पेंशन की राशि भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत दरभंगा जिले के 3,74,019 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में ₹56 करोड़ 78 लाख 34 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
दरभंगा के एनआईसी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी कौशल कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि रंजन, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन सहित अन्य अधिकारी एवं पेंशनधारी उपस्थित रहे।
प्रशासन ने बताया कि सरकार की इस व्यवस्था से पेंशनधारियों को हर महीने निर्धारित तिथि पर सीधे उनके बैंक खातों में राशि मिलेगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक होगी।
दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम का बड़ा एक्शन, 3 राजस्व कर्मचारी निलंबित; 8 अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई, खोजकीपुर की 4 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और 27 फर्जी दाखिल-खारिज मामलों में कार्रवाई