दरभंगा /विधि संवाददाता

बहेड़ी थाना शांति समिति नाम से संचालित ह्वाट्सएप ग्रूप के सदस्य प्रेमनाथ सिंह ने जिला पदाधिकारी दरभंगा, पुलिस महानिदेशक पटना, पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा, वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा, थाना अध्यक्ष बहेड़ी को आवेदन पत्र देकर ह्वाट्सएप ग्रुप के एडमीन द्वारा गीता के श्लोक का गलत श्लोक बनाकर ह्वाट्सएप पर प्रसारित किये जाने पर रोक लगाने की मांग किया है। बर्ष 2020 से यह ह्वाट्सएप ग्रुप क्रियान्वित है। इस ग्रूप के सदस्य सह आरटीआई कार्यकर्ता प्रेमनाथ सिंह ने समर्पित आवेदन पत्र में गीता के कथित श्लोक का स्क्रीन शाॅट भी संलग्न किया है।


। वहीं आवेदन पत्र के साथ तीन एडमीन में से एक का तस्वीर आग्नेयास्त्र के साथ का भी स्क्रीन शाॅट संलग्न किया है। अपने आवेदन पत्र में श्री सिंह ने ग्रूप एडमिन द्वारा जान बुझकर गीता ग्रन्थ को अपमानित करने के उदेश्य से गलत श्लोक अंकित किये जाने पर आपत्ति किया है।वहीं ग्रुप के एक एडमीन के द्वारा हाथ में आग्नेयास्त्र रखकर फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करने को लेकर आपत्ति दर्ज किया गया है।