मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, थानाध्यक्ष, सीओ व बीडीओ ने निकाला फ्लैग मार्च
मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, थानाध्यक्ष, सीओ व बीडीओ ने निकाला फ्लैग मार्च
मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, थानाध्यक्ष, सीओ व बीडीओ ने निकाला फ्लैग मार्च
दस्तक 7 मिडिया घनश्यामपुर।
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर घनश्यामपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में गुरुवार की देर शाम घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष आलोक कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) अभिषेक सौरभ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रजनीश कुमार ने किया। मार्च थाना क्षेत्र के पाली, पोहदी बेला, मोसवासी तथा गनौन गांव सहित अन्य संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल एवं प्रशासनिक कर्मी भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा यह संदेश दिया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान ग्रामीणों ने भी प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।