24 जून को दरभंगा में लगेगा जॉब कैंप, 50 पदों पर होगी भर्ती,10वीं, 12वीं, आईटीआई व स्नातक अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर, चयनित युवाओं को 19 हजार रुपये मासिक सीटीसी
24 जून को दरभंगा में लगेगा जॉब कैंप, 50 पदों पर होगी भर्ती,10वीं, 12वीं, आईटीआई व स्नातक अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर, चयनित युवाओं को 19 हजार रुपये मासिक सीटीसी
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आगामी 24 जून को दरभंगा में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप रामनगर आईटीआई के निकट स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
सहायक निदेशक (नियोजन), दरभंगा ने बताया कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से आयोजित इस रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी डीएसईटीएस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा Assembly and Production पदों के लिए कुल 50 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई तथा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 19 हजार रुपये प्रतिमाह (सीटीसी) का वेतन दिया जाएगा।
नियोजन विभाग ने इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैंप में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। जॉब कैंप में शामिल होने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ-साथ नियोजनालय कार्यालय में भी अपना निबंधन करा सकते हैं।
जॉब कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि 24 जून को आयोजित यह जॉब कैंप पूरी तरह निशुल्क होगा और किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
दीदी अधिकार केंद्र से जुड़ी सीएससी सेवा, अब गांव में ही मिलेंगी डिजिटल सुविधाएं, मनीगाछी में शुरू हुई कॉमन सर्विस सेंटर सेवा, जीविका दीदियों के जरिए ग्रामीणों को मिलेगा सरकारी और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ
मुहर्रम में डीजे व धारदार हथियारों पर सख्ती, अफवाह फैलाने वालों पर भी रहेगी नजर, लहेरियासराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील