दरभंगा /

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव से दो साल की बच्चे के अपहरण के मामले मे पुलिस ने महज 24घंटे के भीतर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठा दिया हैं। इन बदमाशों ने महज पांच सौ रुपये की खातिर बच्चे की जान ले ली हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक ने इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुये पत्रकारों को जानकारी दी हैं कि नेपाल राज्य के पोखरिया स्थित विशनपुर गांव के सिर्साना कापड़ी के पुत्र निधि कापड़ी करीब बीस दिनों से टेंट गाड़कर रघेपुरा गांव के आम के बगीचे मे रह रहें हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग घूमघुमकर खेल तमाशा दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि निधि कापड़ी के पुत्र शिवम को कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना के बाबत जानकारी लेते हुये तफ्दिश शुरू कर दिया। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस ने रघेपुरा गांव के बिहारी पासवान के पुत्र मनीष पासवान उर्फ पीपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ मे उसने बताया कि बच्चा लेकर हम भागे थे लेकिन रास्ते मे शिव कुमार पासवान के पुत्र राजन पासवान को दे दिये जो बच्चा लेकर चला गया।
उन्होंने कहा कि इसके बाद परि पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना के अन्य सहकर्मियों द्वारा नाकेबंदी कर राजन को बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ मे राजन ने पुलिस को बताया कि नशे मे रहने के कारण घटना स्थल से महज 50मीटर की दूरी पर एक पोखरा नुमा गड्ढे मे बच्चे को फेंक दिया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो बच्चा मृत पाया गया। बच्चे को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेज दिया हैं। वहीं घटना मे प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल BR07AZ 1578को भी पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। घटना के बाबत मुख्य कारण बताया गया हैं कि राजन पासवान के द्वारा संदीप पासवान को बच्चा चुराने के लिये पांच सौ रुपया दिया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने कहा कि परि पुलिस उपाधीक्षक सह बहादुरपुर के थाना अध्यक्ष समेत इस उदभेदन मे Short सभी को पुरस्कृत किया जाएगा।
इधर गिरफ्तार दोनों बदमाश के विरुद्ध न्यायसंगत कारवाई की जा रही हैं।