पटना हाईकोर्ट को मिले सात नए न्यायाधीश, दरभंगा के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर
पटना हाईकोर्ट को मिले सात नए न्यायाधीश, दरभंगा के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर
पटना हाईकोर्ट को मिले सात नए न्यायाधीश, दरभंगा के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर
दरभंगा/विधि संवाददाता
भारतीय संंविधान के अनुच्छेद 217 और 224 के तहत प्रदत्त शक्ति के आलोक में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर सात अधिवक्ताओं को नियुक्त किया गया है। अधिवक्ता रंजन कुमार झा,कुमार मनीष,और राजकुमार की स्थाई न्यायाधीश पद पर नियुक्ति की गई है, वहीं अधिवक्ता राणा बिक्रम सिंह,विकास कुमार ,गिरीजिस कुमार और आलोक कुमार को अतिरिक्त न्यायाधीश पद पर दो वर्षों के लिए की गई है।इस नियुक्ति की सूचना से दरभंगा बार एसोसिएशन के सदस्यों अधिवक्ताओं में खुशी छा गई है। न्यायमूर्ति पद पर नव नियुक्त सभी न्यायाधीशों को अधिवक्ता बैद्यनाथ झा, बिजय कुमार झा, अरुण कुमार चौधरी,हिरानंद मिश्रा,रमणजी चौधरी,सुरेन्द्र कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार मिश्र,डा. राजीव चन्द्र झा, वीरेन्द्र कुमार सिंह, पीपी अमरेंद्र नारायण झा,स्पेशल एपीपी हेमंत कुमार समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने नये न्यायाधीशों को बधाई दिया है।