बिरौल के पड़री में बारिश से एक घर हुआ क्षतिग्रस्त,
वहीं जन जीवन अस्त व्यस्त के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत।
नीलेश / बिरौल।
पिछले दो दिनों से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से जहां एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है।वहीं किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी बारिश से प्रखंड के पड़री पंचायत के वार्ड संख्या 8 में बीते रात उमेश ठाकुर का सिकमी का घर क्षतिग्रस्त हो गया है। संयोग अच्छा था कि इस घटना में किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पंचायत के मुखिया श्रवण कुमार ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घर गिरने की सूचना सीओ को दे दी गई है। उन्होंने सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को मिलने वाली आर्थिक सहायता देने की मांग अंचल प्रशासन से की है। पीड़ित परिवार के गुरिया देवी, बुचिया देवी ने बताया कि घर गिरने से उसमें रखे लगभग 50 हजार की सामग्री क्षति हुई है। जिसकी भरपाई होना असंभव है। सीओ विमल कुमार कर्ण ने बताया कि पड़री पंचायत के मुखिया से घर गिरने की सूचना मिली है। क्षतिग्रस्त घर का फोटो के साथ आवेदन देने को कहा गया है। दुसरी ओर लगातार हो रही बारिश से बिरौल मुख्यालय सहित पुरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सड़कों एवं गली में जल जमाव के साथ फिसलन वाले किचर से लोगों को पैदल चलने में परेशानी हो रही है। वहीं बारिश से लोगों को गर्मी से राहत अवश्य मिली है।
