बिरौल के शहीद भगत सिंह चौक से सड़क पर अवैध बस पराव होगा मुक्त,अनुमंडल प्रशासन गंभीर, सभी बस मालिकों एवं स्टैंड इंचार्ज को बैठक में आने का पुलिस ने जारी किया नोटिस। एसडीएम के निर्देश पर 25 सितंबर को होगी बैठक।

नीलेश /बिरौल।
प्रखंड के नगर वासियों को शहीद भगत सिंह चौक से
जाम की समस्या से बहुत जल्द निजात मिलने वाला है। अब शहीद भगत सिंह चौक के बदले संचालकों को प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराये गए पराव के स्थल पर ही अपनी बसों को खड़ी करनी होगी। इसके लिए अनुमंडल प्रशासन की ओर से थाना परिसर में बैठक आहुत की जायेगी। एसडीएम उमेश कुमार भारती, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के निर्देश पर
बिरौल में रुकने वाली सभी बस के मालिक एवं स्टैंड इंचार्ज को बैठक में उपस्थित होने के लिए थाना स्तर से नोटिस जारी किया गया है।जिसमें जिला मुख्यालय से एमवीआई के पदाधिकारी भी मौजूद होंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि बैठक 25 सितंबर को दिन के 1 बजे होगी। जिसमें नगर क्षेत्र के भगत सिंह चौक पर गलत तरीके से बस पराव एवं मनमानी किरया सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। मालूम हो कि नगर क्षेत्र के डुमरी जीरो माईल स्थित प्रशासन की ओर से उपलब्ध बस पराव होने के बावजूद बस मालिक मनमाने तरीके से भगत सिंह चौक पर खड़ी करता है। जिससे मुख्य सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है।