दस दिवसीय गणेश पूजा को शांतिपूर्ण माहोल मे संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन गंभीर ,एसडीओ ,एसडीपीओ समेत कई पदाधिकारियों ने पूजा पंडाल का लिया जायजा।
दस दिवसीय गणेश पूजा को शांतिपूर्ण माहोल मे संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन गंभीर ,एसडीओ ,एसडीपीओ समेत कई पदाधिकारियों ने पूजा पंडाल का लिया जायजा।
नीलेश / बिरौल।
बिरौल में दस दिवसीय गणपति पूजनोत्सव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन पुरी तरह सजग है। एसडीएम उमेश कुमार भारती,एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी, बीडीओ प्रेम कुमार मिश्र गुरुवार को देर शाम तक विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम, एसडीपीओ ने मंदिर घाट पहुंच कर सनफ्लावर एकता संघ के सदस्यों से उनकी ओर से निर्धारित किये गए कार्यक्रम की जानकारी ली। सदस्यों में रमेंद्र मंडल, शशि पौद्दार ने निर्माणाधीन सड़क मार्ग होकर प्रतिमा जूलुस निकालना संभव नहीं होने की जानकारी पदाधिकारियों को दिया। उसके बाद पदाधिकारीगण बिरौल-घनश्यामपुर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र सुपौल पंचायत के बालमीकि नगर पहुंचे।जहां मुखिया मो.काशीफ के उपस्थिति में स्थानीय लोगों से बातचीत करने के बाद एसडीएम ने पूजा कमेटी को आवश्यक निर्देश देते हुए गणेश पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील उपस्थित लोगों से की।मालूम हो कि थाना क्षेत्र के मंदिर घाट,अफजला खेबा टोला,वनदेवी नगर,सुपौल पंचायत के बालमीकि नगर,पटनिया, दाथ सहित कई जगहों पर गणपति पूजनोत्सव धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।