शहीद कनकलता बरुआ की शहादत दिवस पर वकालतखाना मे मनाया गया शहादत दिवस ,अधिवक्ताओं ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये किया नमन।
शहीद कनकलता बरुआ की शहादत दिवस पर वकालतखाना मे मनाया गया शहादत दिवस ,अधिवक्ताओं ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये किया नमन।
विधि संवाददाता ,दरभंगा
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी शहीद कनकलता बरुआ की शहादत दिवस पर वकालतखाना भवन में बुधवार को उनके तैल चित्र पर अधिवक्ताओं ने पुष्पांजलि निवेदित किया ।कुंवारी बीरबाला ने नाबालिग उम्र में देश की आजादी के लिए शहादत दी थी। नमन समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता अनिता आनंद और किरण कुमारी ने की। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव शिवशंकर झा, अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी, रमणजी चौधरी, नर्मदेश्वर नाथ कुमारजी, संजीव कुमार कुंवर, श्याम बिहारी राय सरस, संतोष कुमार सिन्हा, उदय लाल देव, नरेश कुमार झा, लक्ष्मेश्वर सिंह पप्पु, श्याम झा, प्रदीप यादव, गुलाम हसनैन वारसी, रामवृक्ष सहनी, अशोक कुमार, नवीनेन्द्र कुमार मिश्र आदि ने शहीद सुश्री बरुआ के जीवनी पर प्रकाश डाला। महिला क्रांतिकारी बरुआ ने स्वाधीनता के लिए 20 सितम्बर 1942 को शहादत दे दी। अधिवक्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।