प्रेम संबंध बना युवक की हत्या की वजह, लहेरियासराय के भिगो मुहल्ले में कर दी गई थी हत्या,24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सीने के नीचे गोली लगने से मौत, पुलिस का दावा जल्द होगा मामले मे खुलासा।

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
लहेरियासराय थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी , घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। सदर डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।
मृतक की पहचान मो. सलमान (21) के रूप में हुई है, जो अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिरनियां गांव का रहने वाला था। इस मामले में मृतक के मामा तनवीर आलम ने थाने में आवेदन देकर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार, 1 मई की शाम करीब 4 बजे सलमान के मोबाइल पर एक युवती आलिया उर्फ जेबा का फोन आया था। उसने सलमान को रहमगंज बुलाया। घर से निकलते समय सलमान ने परिजनों को बताया कि वह रहमगंज जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
अगले दिन 2 मई की सुबह करीब 10 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सलमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका शव लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो मोहल्ला स्थित एक आम के बगीचे में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस पहले से मौजूद थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।
परिजनों ने बताया कि सलमान के सीने के नीचे गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका आरोप है कि सलमान का प्रेम संबंध मंजूर आलम की पुत्री आलिया उर्फ जेबा के साथ था, जिसका विरोध लड़की के परिवार द्वारा किया जा रहा था। इसी वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।