खेत में लगा धान के फसल को किया नष्ट,मामला पहुंचा पीजीआरओ के न्यायालय तक, किसान ने कहा छोटे भाई के इस करतुत से परेशान हैं पुरा परिवार।

नीलेश / बिरौल। थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में खेत में लगे धान में दवा छिड़काव कर फसल नष्ट कर दिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर डुमरी गांव के किसान अरुण कुमार चौधरी ने इसकी लिखित शिकायत की है। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के कार्यालय में दिये गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि इनके छोटे भाई संजय कुमार चौधरी ने तीसरी बार मेरे 31 कट्ठा भूमि में लगे धान को फसल नाशक दवा छिडकाव कर दिया।जिससे भूमि में लगे फसल धीरे धीरे नष्ट हो गया। आवेदक ने अपने शिकायत आवेदन में आगे कहा है कि संजय कुमार चौधरी के द्वारा पिछले वर्ष 25 सितंबर22 को भी दवा छिड़काव कर धान के फसल को नष्ट कर दिया था। इसके अलावा 1 जनवरी 23 को उक्त व्यक्ति ने 41 कट्ठा भूमि में लगे राई एवं मसूर की फसल में दवा छिड़काव कर फसल को पुरी तरह नष्ट कर दिया। अरूण कुमार चौधरी ने अपने आवेदन में कहा है कि बार बार मेरे फसलों को पूर्णतः नष्ट किया जा रहा है।जिससे परेशान होकर हम सब परिवार आत्महत्या करने के कगार पर हैं। मेरे साथ हो रहे जुल्म और अन्याय का निवारण करने का प्रार्थना पदाधिकारी से किया है।