सरकारी आदेश को जमीन पर उतारने में विफल अधिकार के विरुद्ध होगा जन आंदोलन, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा का पंचायत सम्मेलन पटनिया के रजबनी में संपन्न।
सरकारी आदेश को जमीन पर उतारने में विफल अधिकार के विरुद्ध होगा जन आंदोलन, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा का पंचायत सम्मेलन पटनिया के रजबनी में संपन्न।
सरकारी आदेश को जमीन पर उतारने में विफल अधिकार के विरुद्ध होगा जन आंदोलन, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा का पंचायत सम्मेलन पटनिया के रजबनी में संपन्न। गरीब,भूमिहीन,मजदूरों का उमरा जनसैलाब सम्मेलन में 15 सदस्यों का बनाया गया कमेटी।
नीलेश/बिरौल।
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा पंचायत सम्मेलन का आयोजन पटनिया पंचायत के रजबनी में किया गया,जिसका अध्यक्षता वरिष्ठ माले नेता रामकिशून साह,राधे साहू,ज्योति देवी एवं जितेंद्र सदा कर रहे थे।सभा का संचालन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के केंदीय परिषद सदस्य सह बिरौल एरिया सचिव बैधनाथ यादव कर रहे थे। जिसे संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा की गरीब के हित में दिए गए सरकारी आदेश को अनुपालन नहीं करने के खिलाफ गरीब गोल बंद हो रहे है,साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार सहित कई मुद्दों को लेकर आंदोलन को तेज किया जायेगा।इसके लिए
पंचायत स्तर पर 15 सदस्यों का कमिटी बनाया गया है। जिसका सचिव रामबती देवी और अध्यक्ष नूर जहां को मनोनीत किया गया है। गरीब हितेषी योजनाओं में लूट,शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के नाम पर गरीबों को हकमारी के खिलाफ बड़े आंदोलन का आगाज किया जायेगा।माले नेता रामकीशून सह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ ग्रामीण गरीबों का आंदोलन भी तेज करने की जरूरत है। आम सभा में गरीब,मजदूर किसान के लिए पंचायत के मुखिया के एजेंडा में नहीं लेना गरीबों के खिलाफ बड़ा हमला है।जिसके खिलाफ पंचायत से लेकर प्रखंड,अचल पर आंदोलन तेज किया जायेगा।
कार्यक्रम में भूखनी देवी, मो रहमान नदाफ, सुमिंतरा देवी,गीता देवी,दुर्गा देवी,उराबाई खातून,रेणु देवी, रसीदा खातून, बिभा देवी,देवकला देवी,नसीमा खातून,प्रमिला देवी,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।