बिरौल प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों मे दस दिवसीय गणेश पूजा शुरू ,गणेश जी की भक्ति मे उमड़ा भीड़।
बिरौल प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों मे दस दिवसीय गणेश पूजा शुरू ,गणेश जी की भक्ति मे उमड़ा भीड़।
नीलेश / बिरौल।
प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कलश स्थापना के साथ मंगलवार से दस दिवसीय गणपति पूजा का शुभारंभ हो गया। प्रखंड के मंदिर घाट, बालमीकि नगर,खेबा टोला,वनदेवी नगर सहित अन्य जगहों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा अस्थायी रूप से स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू हो गई है। इस दौरान पुरा क्षेत्र भगवान श्री गणेश भक्ति में डूब गया है।पूजा को लेकर गणपति बप्पा मोर्या का धून घर से लेकर मंदिरों के पंडालों में गुंजने लगा है। गणेश भक्त प्रतिमा का दर्शन करने व प्रसाद चढ़ाने पंडालों में आने लगे हैं।जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिरौल के सनफ्लावर एकता संघ मंदिर घाट,अफजला खेबा के नवयुवक एकता संघ,शारदा नवयुवक संघ वनदेवी नगर एवं सुपौल पंचायत के बालमीकि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित किया गया है। सनफ्लावर एकता संघ के सदस्य मुन्ना मिश्र ने बताया कि इनकी कमेटी मंदिर घाट में सन् 1995 से गणपति पूजा का सफल आयोजन करती आ रही है और आगे भी करेगी। पूजा को लेकर क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं उत्सवी माहौल बना हुआ है। दुसरी ओर गणपति पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन पुरी तरह सजग है।