बिहार में सियासी भूचाल: दो दशक बाद बदलेगा नेतृत्व, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, बीजेपी का नया चेहरा होगा सीएम!
बिहार में सियासी भूचाल: दो दशक बाद बदलेगा नेतृत्व, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, बीजेपी का नया चेहरा होगा सीएम!
बिहार में सियासी भूचाल: दो दशक बाद बदलेगा नेतृत्व, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, बीजेपी का नया चेहरा होगा सीएम!
दस्तक 7 मीडिया/पटना
बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा और ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिल सकता है। लगभग 20 वर्षों से सत्ता के केंद्र में रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबरों ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, वे कुछ ही समय में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
एनडीए के खाते में ही कमान
मिली जानकारी के मुताबिक, नया मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी या एनडीए गठबंधन से ही होगा। इसका मतलब है कि अब बिहार की सत्ता में बीजेपी की भूमिका पहले से कहीं अधिक मजबूत हो सकती है।
बदलते समीकरण, नई रणनीति
नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।
जेडीयू की भूमिका सीमित हो सकती है,बीजेपी नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना तेज हो गई हे।
कौन होगा नया चेहरा?
हालांकि अभी तक नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बीजेपी के भीतर कई नामों पर चर्चा तेज है। अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। हालांकि बीजेपी के नेता और गृह मंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे हे ।
विपक्ष हमलावर होने की तैयारी में
इस घटनाक्रम पर विपक्ष, खासकर आरजेडी, कड़ी प्रतिक्रिया दे सकता है। इसे जनादेश के खिलाफ कदम बताते हुए राजनीतिक हमला तेज होने की संभावना है।
जनता की नजरें टिकीं
बिहार की जनता इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है।
लोगों के लिए सबसे अहम सवाल यही है कि नया नेतृत्व राज्य के विकास, रोजगार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर कितना खरा उतरता है।
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
फिलहाल, मुख्यमंत्री के इस्तीफे और नए चेहरे को लेकर अंतिम मुहर लगना बाकी है। राज्यपाल की ओर से औपचारिक घोषणा के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।