“एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं: 1 से 30 अप्रैल तक राज्यव्यापी नामांकन अभियान तेज”
“एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं: 1 से 30 अप्रैल तक राज्यव्यापी नामांकन अभियान तेज”
“एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं: 1 से 30 अप्रैल तक राज्यव्यापी नामांकन अभियान तेज”
दस्तक 7मीडिया/पटना
बिहार सरकार ने सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि वे 6 से 14 वर्ष तक के हर बच्चे का नजदीकी विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करें।
अभियान के तहत शिक्षकों, टोला सेवकों और शिक्षा समितियों को घर-घर जाकर बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
साथ ही, बच्चों को विद्यालय आने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए किताबें, पोशाक, साइकिल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार ने अभिभावकों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।