युवा अधिवक्ता पंकज कुमार शाही के निधन पर दरभंगा बार में शोक, न्यायिक कार्य ठप
दस्तक 7मीडिया दरभंगा /विधि संवाददाता,
युवा अधिवक्ता पंकज कुमार शाही के निधन से शोक में डूबा दरभंगा बार एसोसिएशन।इनके निधन पर मंगलवार को वकालत खाना भवन के सेंट्रल हॉल में बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई।सर्वप्रथम वकीलों ने मृतात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।मौके पर अधिवक्ताओं ने अपने हर दिल अजीज युवा अधिवक्ता से जुड़े संस्मरण साझा कर भावूक हो उठे। तत्पश्चात महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने मृतक के सम्मान में वकीलों द्वारा न्यायिक कार्यों से अलग रहने की घोषणा किया।श्री मिश्रा ने वकीलों के इस निर्णय की सूचना सभी न्यायालयों को भेज दिया।मौके पर लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा, अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी, अनिल प्रसाद, ज्योतिष प्रसाद, रतन कुमार झा बब्लू,चन्द्रकांत सिंह, आलोक आनंद, ललन कुमार, रामवृक्ष सहनी, संतोष कुमार सिंहा, बुलन कुमार झा, संजीव कुमार, समेत सैकड़ों वकील मौजूद थे।