दरभंगा पुलिस लाइन में लोकतंत्र का महापर्व, बिहार पुलिस एसोसिएशन चुनाव में दो गुटों के बीच कड़ी टक्कर
दरभंगा पुलिस लाइन में लोकतंत्र का महापर्व, बिहार पुलिस एसोसिएशन चुनाव में दो गुटों के बीच कड़ी टक्कर
दरभंगा पुलिस लाइन में लोकतंत्र का महापर्व, बिहार पुलिस एसोसिएशन चुनाव में दो गुटों के बीच कड़ी टक्कर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नाका नंबर 7 स्थित पुलिस लाइन कलब परिसर रविवार को पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया, जहां बिहार पुलिस एसोसिएशन, दरभंगा शाखा का बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वर्षों बाद आयोजित इस चुनाव को लेकर पुलिस महकमे में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली, जिसमें जिले भर के ASI से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिस पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे दिन पुलिस लाइन परिसर में लोकतांत्रिक माहौल बना रहा और मतदाताओं की लंबी कतारें इसकी गवाही देती रहीं।
दो गुट आमने-सामने, प्रतिष्ठा की लड़ाई
यह चुनाव मुख्य रूप से दो मजबूत गुटों के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है। एक ओर बालाकांत कुमार का नेतृत्व है, तो दूसरी ओर नंदलाल यादव का गुट पूरी ताकत के साथ मैदान में है। दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का हो गया है।
पांच अहम पदों के लिए हुआ मतदान
चुनाव में कुल पांच महत्वपूर्ण पदों के लिए वोट डाले गए, जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सचिव शामिल हैं।
पहले गुट के उम्मीदवार
अध्यक्ष : बालाकांत कुमार
उपाध्यक्ष : इमरान बिन शम्स
कोषाध्यक्ष : लक्ष्मण कुमार यादव
संयुक्त सचिव : अवधेश कुमार सिंह
सचिव : दीपक कुमार
दूसरे गुट के उम्मीदवार
अध्यक्ष : नंदलाल यादव
उपाध्यक्ष : राजकुमार
कोषाध्यक्ष : साजिद हुसैन
संयुक्त सचिव : जितेंद्र कुमार
सचिव : अनिल कुमार
बैलेट पेपर से मतदान, पारदर्शिता पर जोर
पूरी चुनाव प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराई गई, जिससे निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। मतदान समाप्त होने के बाद शाम करीब 7 बजे से मतगणना शुरू कर दी गई है।
वर्षों बाद चुनाव, बढ़ा उत्साह
गौरतलब है कि पुलिस एसोसिएशन के पदों पर कई वर्षों से चुनाव नहीं हुआ था। ऐसे में इस बार चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया।
अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। खासकर अध्यक्ष पद को लेकर दोनों गुटों में कड़ी प्रतिस्पर्धा मानी जा रही है। देर शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना है, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि दरभंगा पुलिस एसोसिएशन की कमान किसके हाथों में जाएगी।फिलहाल, पुलिस लाइन में माहौल पूरी तरह चुनावी रोमांच से भरा हुआ है और हर कोई नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।