आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं नरेंद्र मोदी– मणि कान्त झा।
भाजपा कार्यकर्ता मिठाई खिला कर एक दुसरे को दी बधाई,प्रधानमंत्री का एक ही लक्ष्य, कहा सबका साथ सब का विकास।

कुशेश्वरस्थान/बिरौल, दरभंगा।

अनुमंडल के सभी छह प्रखंड क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मनाया। कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सतीघाट स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 73 वां जन्मदिन मनाया। मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु की मंगल कामना की। अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा की प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं। उनके नेतृत्व में देश एक से बढ़कर एक नये कीर्तिमान स्थापित कर विश्व में भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा रहा है।चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण से सभी देशवासी अपने आप को गौरवान्वित महशुस कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी के लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों में गरीब कल्याण एवं सेवा सर्वोपरि है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जुग जुग जिबू एवं नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित शमशान घाट परिसर में वृक्षारोपण किया। मौके पर प्रभात कुमार झा,मिन्कु कुमार यादव, संजय कुमार सिंह,अमरेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार पासवान, राजीव कुमार चौधरी,चंद्र मोहन सिंह, रामोतार चौपाल,जयमंगल ठाकुर, ललित कुमार साहू,गणेश सिंह,रेणु कुमारी,रीता देवी,नंदलाल झा, नंदलाल महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बिरौल संवाददाता के अनुसार

उत्तरी मंडल क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया।इस दौरान रामविलास भारती, रविन्द्र पौद्दार, बिनोद चौधरी,शत्रुघ्न सहनी,चौधरी सहनी,श्रवण नायक,मनोज सहनी,श्रीकांत महतो,अशोक माहथा, सहित कई लोगों ने आपस में एक दुसरे को मुंह मीठा कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी जी का एक ही लक्ष्य सबका साथ सब का विकास।