दरभंगा

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मुहल्ले के काली मंदिर के पास चोरों ने घर के गेट को तोड़कर कई लाख रुपए के सामान चोरी कर रफू चक्कर हो गए। सूचना पर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की तहकीकात की।पुलिस ने स्थानीय लोंगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश की, हालांकि मुहल्ले में लगे सीसी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है। पीड़ित परिवार से भी चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं । पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जाता है कि चंदू साह अपनी पत्नी पायल देवी और 12 वर्षीय दिव्यांग पुत्र के साथ मुहल्ले में किराए के मकान में रहता हैं। घर के सभी लोग स्टेशन रोड स्थित अपने होटल गए थे। शुक्रवार की रात दुकान बंद कर जब वापस आए तो घर का गेट टूटा हुआ था। कमरे के अंदर अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। पूरे कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। बताया जाता है कि चोरों ने उनके अलमारी से तीन भर सोना और कई चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने घर के लोहे का गेट तोड़कर चोरी कर ली। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्घाटन कर लिया जाएगा।