पटनिया पंचायत के रजवनी में गरीब भूमिहीनों का बैठक किया गया आयोजित,
पंचायत स्तर पर आंदोलन करने के तैयारी में हैं गरीब मजदूर
20 सितंबर को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के पंचायत सम्मेलन लिये जाएंगे कई निर्णय– बैधनाथ यादव।

बिरौल /दरभंगा।

अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक जिला सचिव बैद्यनाथ यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह बैठक पटनिया पंचायत के रजवानी पासवान टोल पर आयोजित की गई। जिसमें खेत मजदूर सभा और मनरेगा मजदूरों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए सचिव बैधनाथ यादव ने कहा की भूमिहीन मजदूरों के साथ लगातार सरकारी अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं,जिसके खिलाफ मजदूर भूमिहीन एक जुट हो कर आंदोलन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा की 20 सितंबर 2023 को पटनिया पंचायत के राजवानी में आयोजित होने वाला पंचायत सम्मेलन के बाद सरकार एवं अंचल प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन का बिगुल फूंका जायेगा। उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी गरीबों को लाभ आज तक नहीं मिल पाया। जिला सचिव ने बताया पंचायत सम्मेलन में प्रखंड और अंचल कार्यालय पर आंदोलन एवं धरना का निर्णय लिया जाएगा। पंचायत सम्मेलन की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता जूट गये हैं।बैठक में नूर जाहां,नसीमा खातून,नवीसा खातून,गीता देवी,दुर्गा देवी,रामबती देवी, एमडी,इस्लाम,रामदाना देवी,नसीमा खातून सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।