साहो में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन: नशे के दुष्प्रभावों और कानूनी अधिकारों पर दी गई

दस्तक7मिडिया,विधि संवाददाता, बिरौल।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर ग्राम पंचायत साहो के सहरी सामुदायिक भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता नूर अली खान ने नशापान से होनेवाले नुकसान, निःशुल्क विधिक सेवा, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह आदि सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की किसी भी तरह के नशे का सेवन स्वयं के साथ साथ परिवार और समाज के लिए नुकसानदेह है। यह अनजाने में या जानबूझकर भी अपराधों को बढ़ावा देता है। उन्होंने खासकर युवाओं को इससे दूर रहने की सलाह दी। किसी भी तरह के मामलों में कानूनी सलाह के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 डायल करने को कहा। साथ ही लड़कियों की शिक्षा की बात करते हुए बाल विवाह से होनेवाले नुकसानों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। मौके पर पीएलवी इम्तियाज अहमद खां, मुखिया प्रमीला यादव, समाजसेवी प्रदीप यादव, मुकून्द माधव, सूरंजन, आयूष, पुनित बैठा, राजेश रंजन आदि मौजूद थे।