दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: अपहरणकर्ता गिरफ्तार, कई वारंटी दबोचे, नशेड़ियों पर भी शिकंजा
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: अपहरणकर्ता गिरफ्तार, कई वारंटी दबोचे, नशेड़ियों पर भी शिकंजा
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: अपहरणकर्ता गिरफ्तार, कई वारंटी दबोचे, नशेड़ियों पर भी शिकंजा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तिहार की तामिला भी की गई है।
मोरो थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंटी के तहत चाँदनी चौक निवासी भिखारी राम (पिता- स्व. अशर्फी राम) को विधिवत गिरफ्तार किया।
घनश्यामपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 427/25 में अपहृत युवती को सकुशल बरामद करते हुए अपहरण के आरोपी नितीश कुमार (पिता- मनोज मुखिया), निवासी जिरात थाना बिरौल, को गिरफ्तार कर लिया।
वाजितपुर थाना कांड संख्या 67/25 धारा 96/3(5) BNS के अभियुक्त अजीत कुमार ठाकुर (22 वर्ष), निवासी उजान थाना सकतपुर के घर पर पुलिस ने विधिवत इश्तिहार की तामिला की।
कमतौल थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी के तहत पवन यादव (पिता- कपलेश्वर यादव) निवासी पोनद तथा रविशंकर सिंह (पिता- अशोक कुमार सिंह) निवासी ब्रहमपुर के घर इश्तिहार चिपकाया।
लहेरियासराय थाना पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ छापेमारी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत कुमार उर्फ रंजीत महथा (दारुभट्टी चौक), पप्पू कुमार (इमामबरी) और कृष्णा कुमार (बेलबागंज) शामिल हैं।
हायाघाट थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी NBW वारंटी के आधार पर मनुपुरखारा निवासी गौरी साहनी (पिता- कालेश्वर साहनी) और मनोज साहनी (पिता- मंटु साहनी उर्फ बालेश्वर साहनी) को गिरफ्तार किया।
वहीं मनिगाछी थाना पुलिस ने इज़रहटा निवासी लखन मुखिया (पिता- जगदीश मुखिया) को न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया।