बेनीपुर के अभिषेक कुमार झा ने UPSC में पाई 231वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर
दस्तक 7मीडिया ,बेनीपुर/दरभंगा।
दरभंगा जिले के बेनीपुर अनुमंडल अंतर्गत रमौली गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार झा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 231वीं रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभिषेक की इस बड़ी सफलता से उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

