दरभंगा ,संजय कुमार राय

समस्तीपुर जिला बल मे कार्यरत एक महिला सिपाही द्वारा आत्महत्या कर लिये जानें का मामला प्रकाश मे आया हैं। इस घटना के बाद पूरे महकमे मे सन्नाटा पसरा हुआ हैं और सभी गमगीन हैं।
हालांकि घटना की सूचना मिलते ही एसपी विनय तिवारी मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे सहित कई पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। सदर डीएसपी ने कहा कि उन्हें एक महिला सिपाही द्वारा खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि घटना के बाबत जांच कराई जा रही हैं। उक्त महिला सिपाही का नाम अर्चना कुमारी बताया जा रहा हैं और उसका पति सुमन कुमार भी इसी जिला बल मे सिपाही हैं जो फिलहाल निलंबित चल रहें हैं। दोनों गया जिला के निवासी हैं। सुमन कुमार ने समस्तीपुर जिला के मेजर नयन कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। सिपाही सुमन का कहना कि मेजर ने गलत आरोप लगाकर उन्हें निलंबित कर दिया था। कई आरोप मेजर पर लगाते हुये कहा कि इस कारण मेरी पत्नी अर्चना काफी दबाव मे थी। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली हैं। अर्चना डायल 112के कंट्रोल रूम मे कार्यरत थी जो वायरलेस भवन के ऊपर हैं। वहीं उसने खुदकुशी की हैं। हालांकि सूचना मिलते ही कई पुलिस वाले दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे और उसे उठाकर अस्पताल ले गये थे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।