दरभंगा ,संजय कुमार राय

प्रोग्राम पदाधिकारी को अपनी कमाऊ बीबी से झंझट करना महंगा पर गया । पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार होकर फिलहाल जेल की हवा खा रहें हैं। प्रोग्राम पदाधिकारी की पत्नी अनीता देवी भी प्रोफेसर हैं। उसके साथ लगातार मारपीट करना ,गाली गलौज करना प्रोग्राम पदाधिकारी के जीवन के दिशा को बदल दिया हैं।

डीएम और एसपी से शिकायत 

प्रोफेसर पत्नी अनीता ने एसएसपी एवं डीएम से शिकायत की थी कि उसका पति घूसखोर हैं और अकूत सम्पति का मालिक हैं।

19लाख 95हजार नगद बरामद ,काली कमाई की इतनी बड़ी राशि

उसकी शिकायत पर डीएम और एसएसपी ने  प्रभारी अंचलाधिकारी केवटी के चंदन कुमार ,महिला थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं केवटी थाना की पुलिस टीम बनाई और मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी केवटी थाना क्षेत्र के ननोरा गांव स्थित वस्तु बिहार के फ्लेट नंबर 104के मालिक नवीन कुमार निश्चल के यहां छापेमारी की गई। छापेमारी मे कुल 19लाख 95हजार रुपया बरामद किया गया।इस नगदी के बरामद होने से छापेमारी दल के सदस्य भी अचंभे मे हैं।लोंगों के जुबान पर हैं कि मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को भी इतनी घुस की कमाई होती हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी 

इस मामले मे नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने कहा कि आर्थिक अपराध पटना के अपराध इकाई की टीम द्वारा अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही हैं तथा साक्ष्योंप्रांत कारवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर महिला थाना मे कांड संख्या 80/23दर्ज हैं।

प्रो अनीता ने अपने पति नवीन कुमार निश्चल पर कई आरोप लगाई थी।

निलंबन की कारवाई अब तक नहीं 

वहीं प्रोग्राम पदाधिकारी के जेल जानें के बाद उनपर निलंबन की कारवाई अब तक नहीं हुई हैं। सरकार के नियमानुसार प्रोग्राम पदाधिकारी पर  जेल जानें के 24घंटे के भीतर  निलंबन की कारवाई हो जाना चाहिये था जो अबतक नहीं हुआ हैं। इसे लेकर बड़ा सवाल हैं।

पुलिस पदाधिकारी के साथ किया था गाली गलौज 

प्रोग्राम पदाधिकारी को जब महिला थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के फोन किया था तो एक पुलिस पदाधिकारी के साथ उसने गाली गलौज भी किया था।
अब आर्थिक अपराध इकाई की तलवार भी प्रोग्राम पदाधिकारी पर पड़ने वाली हैं ,पत्नी कहती हैं कि अवैध कमाई से इतने कम दिनों मे जमीन फ्लेट ट्रेक्टर आदि उसने खरीदा हैं।