दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल इमरजेंसी परिसर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल इमरजेंसी परिसर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल इमरजेंसी परिसर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।
दस्तक 7मीडिया /अफजल खां
डीएमसीएच के इमरजेंसी परिसर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बेंता थाना की पुलिस टीम ने अस्पताल प्रशासन के अनुरोध पर इमरजेंसी चौराहा से सर्जरी भवन तक जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर लगी अस्थायी दुकानों, ठेलों और फुटपाथी अतिक्रमण को हटाया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया, जबकि कुछ को हटाने के लिए सख्ती भी बरती गई। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा सड़क या अस्पताल परिसर में अतिक्रमण किया गया तो सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि सर्जरी भवन में इमरजेंसी सहित कई महत्वपूर्ण विभाग संचालित होते हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सड़क संकरी होने और दोनों ओर ठेले-खोमचे लगने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। इससे मरीजों, परिजनों और चिकित्सकों को आवागमन में भारी परेशानी होती थी। कई बार गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस भी रास्ते में फंस जाती थी।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पूर्व अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी ने सड़क के चौड़ीकरण को लेकर विभाग को पत्र भेजा था। इस पर विभागीय अधिकारियों ने बीएमएसआईसीएल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सड़क चौड़ी होने से सर्जरी भवन तक पहुंच आसान होने और आपातकालीन सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।