भूकम्प परिदृश्य को लेकर टेबल टॉप अभ्यास एवं मॉक ड्रिल की तैयारी की समीक्षा
भूकम्प परिदृश्य को लेकर टेबल टॉप अभ्यास एवं मॉक ड्रिल की तैयारी की समीक्षा
भूकम्प परिदृश्य को लेकर टेबल टॉप अभ्यास एवं मॉक ड्रिल की तैयारी की समीक्षा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में संभावित भूकम्प आपदा को ध्यान में रखते हुए आयोजित होने वाले टेबल टॉप अभ्यास (TTEx) तथा दिनांक 26.02.2026 को प्रस्तावित मॉक ड्रिल (Mock Exercise) की पूर्व तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संभावित भूकम्प आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा, मानव संसाधन की तत्परता, राहत एवं बचाव उपकरणों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।
उप विकास आयुक्त स्वप्निल ने निर्देश दिया कि टेबल टॉप अभ्यास (TTEx) के माध्यम से संभावित आपदा परिदृश्य का यथार्थ मूल्यांकन करते हुए सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी भूमिका एवं जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि 26 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाला मॉक ड्रिल अभ्यास पूर्ण गंभीरता, तत्परता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो और त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।
बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, पुलिस प्रशासन एवं अन्य सहयोगी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभ्यास किया जाएगा।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन)सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, उप निदेशक (जनसंपर्क) सत्येंद्र प्रसाद, सहायक (आपदा प्रबंधन) वृषभानु चंद्रा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।