पुलिस सप्ताह में दौड़ी दरभंगा: 5 किमी मैराथन से फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस द्वारा पुलिस सप्ताह 2026 के गरिमामयी अवसर पर पुलिस केंद्र, दरभंगा में 5 किलोमीटर मैराथन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में आयोजित हुआ।

मैराथन का उद्देश्य जन-संपर्क को सशक्त बनाना, सामाजिक जागरूकता फैलाना तथा आम जनता के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और नशामुक्त समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देना था। दौड़ में पुलिस पदाधिकारियों, जवानों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है।