कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन सीनियर एवं अंडर-21 नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे मुकेश मिश्रा

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

26 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली 5th KIO सीनियर एवं अंडर-21 राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2026 का आयोजन नई दिल्ली के प्रतिष्ठित तालकटोरा इंदौर स्टेडियम में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की ओर से दरभंगा के मुकेश मिश्र आयोजन समिति सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव पंकज कांबली ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुकेश मिश्रा बिहार कराटे टीम के सीनियर कोच होने के साथ-साथ एस.के.ए.बी की गवर्निंग बॉडी में संयुक्त सचिव के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कुशल तकनीकी प्रशिक्षण और सशक्त प्रशासनिक भूमिका के कारण बिहार ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं। इस बार कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा मुकेश मिश्रा को टूर्नामेंट ऑर्गनाइजिंग कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया जाना उनके लिए एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि यह सम्मान बिहार कराटे परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुकेश मिश्रा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ करेंगे।