पूर्व राजस्व मंत्री जानकी रमण मिश्र द्वारा दान की गई गणेश मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सुरक्षा की मांग
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता
बिहार प्रांत के पूर्व राजस्व मंत्री जानकी रमण मिश्र द्वारा श्री 108 गणेश जी भगवान के नाम निबंधित दस्तावेज के माध्यम से बहेड़ी थानाक्षेत्र के पघारी गांव में दी गई भूमि को अतिक्रमणकारियों से बचाने की गुहार ग्रामीण चंद्रभूषण चौधरी ने सदर अनुमंडल दंडाधिकारी दरभंगा से मंगलवार को किया। बिहार के पूर्व राजस्व मंत्री स्व. जानकी रमण मिश्र ने अपने जीवन काल में वर्ष 1960 ईस्वी के सितम्बर माह में श्री 108 गणेशजी को निबंधित समर्पणनामा के माध्यम से भूमि दिये थे। उक्त भूमि को अतिक्रमण कारियों से बचाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शिवमंदिर, गणेशजी के कुल देवताओं की मंदिर की भुमि पर दबंगों द्वारा अवैध निर्माण पर रोक लगाने हेतू ग्रामीण चन्द्रभूषण चौधरी ने विपक्षी बद्रीनारायण चौधरी एवं उमा चौधरी द्वारा मंदिर की भूमि पर भवन निर्माण हेतू सामग्री जमा करने के खिलाफ समाहर्ता दरभंगा, अंचल अधिकारी बहेड़ी, तथा बहेड़ी थानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया।जिसकी स्थलीय जांच कर थानाध्यक्ष ने उक्त मंदिर की भुमि की सुरक्षा हेतू बीएन एस एस की धारा 163 के तहत कार्रवाई के लिए अपना प्रतिवेदन अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर दरभंगा को समर्पित किया, जो लंबित है।इसी परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को पंचायत के मुखिया ज्योति देवी के नेतृत्व में आवेदक ने अनुमंडल दंडाधिकारी सदर की अदालत में आवेदनपत्र समर्पित किया है।आवेदक ने मंदिर को पूर्व राजस्व मंत्री द्वारा निबंधित समर्पणनामा के माध्यम से दी गई भुमि की सुरक्षा और विपक्षीगण को उक्त भुमि पर जाने से प्रतिबंधित करने की गुहार लगाया है।वहीं बहेड़ी थाना स्तर से अप्राथमिकी संख्या 01/2026 के तहत समर्पित प्रतिवेदन सह पुलिस निरीक्षक बहेड़ा द्वारा अग्रसारित प्रतिवेदन के आलोक में पघारी मौजा में भगवान गणेश जी के नाम पूर्व राजस्व मंत्री जानकी रमण मिश्र द्वारा निबंधित दस्तावेज से दी गई भूमि की सुरक्षा के लिए 163 बी एन एस एस के तहत कार्यवाही प्रारंभ करने की याचना की गई है।