दरभंगा में 85 हजार फार्मर रजिस्ट्री का टारगेट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
दरभंगा में 85 हजार फार्मर रजिस्ट्री का टारगेट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
दरभंगा में 85 हजार फार्मर रजिस्ट्री का टारगेट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
सीपीग्राम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, मुख्यमंत्री जनता दरबार, राजस्व जन-शिकायत, लंबित ए.सी./डी.सी. विपत्र समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाने का निर्देश देते हुए माह के अंत तक 85 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले के सभी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत मिलना चाहिए। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया।
सीडब्ल्यूजेसी से संबंधित मामलों में समय पर एसओपी न्यायालय में समर्पित करने, ए.सी./डी.सी. विपत्रों के समय पर निस्तारण तथा सीपीग्राम और आरटीपीएस के लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही बिरौल और बेनीपुर के अंचल अधिकारियों को उत्पाद थाना के लिए भूमि चिन्हित करने को कहा गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी जुड़े रहे।