बेला की श्यामा रेजीडेंसी में सलूजा टीएमटी बार का भव्य फागोत्सव, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विक्रेताओं को पाग-चादर से सम्मान,उपहार का भी वितरण।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
होली के आगमन की खुशी में सलूजा टीएमटी बार की ओर से बेला स्थित श्यामा रेजीडेंसी में भव्य फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी के बफर स्टॉकिस्ट अमानुल्लाह खां उर्फ “अल्लन “के द्वारा किया गया। आयोजन में शहर के प्रमुख एजेंसी धारक, थोक विक्रेता एवं खुदरा दुकानदार बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढंग से अतिथियों के स्वागत पाग और चादर के साथ सम्मान देकर हुई। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवी बना दिया। होली के पारंपरिक गीतों पर उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया।
