महिला थाना कांड 182/2025: मौनी बाबा की जमानत पर सुनवाई टली, 16 फरवरी को होगा फैसला
महिला थाना कांड 182/2025: मौनी बाबा की जमानत पर सुनवाई टली, 16 फरवरी को होगा फैसला
महिला थाना कांड 182/2025: मौनी बाबा की जमानत पर सुनवाई टली, 16 फरवरी को होगा फैसला
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता
दरभंगा के पाॉक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत में महिला थाना दरभंगा के चर्चित प्राथमिकी संख्या 182 /2025 के नामजद अभियुक्त राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा के द्वारा अर्पित जमानत आवेदन पत्र संख्या 11/2026 पर सोमवार को सुनवाई हुई। अदालत ने अनुसंधानकर्ता से अद्यतन केस डायरी समर्पित करने का आदेश दिया। वहीं प्राथमिकी के सूचिका को भी नोटिस किया है। अब जमानत आवेदन पत्र पर 16 फरवरी को सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित किया गया है। पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष की नजर 16 फरवरी को जमानत आवेदन पर होनेवाली वहस और कोर्ट की होने वाली आदेश पर टिक गयी है।