प्रसव के दौरान बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी में किया हो हंगामा। परिजनों ने चिकित्सक,नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप
प्रसव के दौरान बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी में किया हो हंगामा। परिजनों ने चिकित्सक,नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप
प्रसव के दौरान बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी में किया हो हंगामा। परिजनों ने चिकित्सक,नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप।पुलिस पहुंच कर मामला को कराया शांत। सीएचसी में हंगामा होने की बात से प्रभारी ने किया इंकार।
बिरौल /दरभंगा।
थाना क्षेत्र के सीएचसी बिरौल में प्रस्व के दौरान एक नवजात के मौत पर आक्रोशित परिजनों ने हो हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर किसी तरह मामला को शांत कराया। बताया जाता है कि बिरौल प्रखंड अन्तर्गत पोखराम दक्षिणी पंचायत के बलहा गांव निवासी सुरेश यादव की पुत्री को प्रस्व के लिए सुबह में सीएचसी में भर्ती कराया गया। शाम करीब पांच बजे प्रस्व के उपरांत नवजात की मौत हो गई। अस्पताल में उपस्थित प्रसूता के परिजनों को जब बच्चा की मौत हो जाने की सूचना मिली तो हो हल्ला करने लगे।परिजनों का आरोप था कि अस्पताल कर्मी के अनदेखी एवं लापरवाही से बच्चा की मौत हुई है। परिजनों का कहना था कि अस्पताल में प्रस्व के नाम पर अवैध वसूली का धंधा बना हुआ है। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.फूल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रसूता को किये गए इलाज कि रिपोर्ट का अवलोकन से पता चलता है कि प्रस्व के दौरान बच्चा संभवतःमां के गर्भ का गंदा पानी पी लिया होगा। जन्म के बाद बच्चा के नहीं रोने के बाद नर्स एवं चिकित्सक काफी प्रयास किया जो असफल रहा। प्रभारी ने अस्पताल में हो हंगामा होने की बात से इंकार करते हुए उन्होंने बताया कि बच्चा की मौत होने से किसी भी परिजन को तकलीफ होती है।वहीं लापरवाही का आरोप डॉक्टरों पर लगाया जाता है।