कर्तव्य के पथ पर सम्मान की सलामी,दरभंगा एसएसपी की भावुक पहल: चार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को गरिमामय विदाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
पुलिसिया जवाबदेही के साथ मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान-सह-विदाई समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर पु०अ०नि० बरुण कुमार चौधरी, पु०अ०नि० अंसारुल हक, पु०अ०नि० परवेज अहमद तथा हवलदार विजय राम को भावभीनी विदाई दी गई।

