दरभंगा:
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर मे अज्ञात ट्रक के ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घायल युवक को थाना की पुलिस ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उस युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता गांव निवासी मोहन शर्मा के पुत्र 25 वर्षीय गोविंद शर्मा के रूप में हुई हैं। गोविंद लहेरियासराय स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था। रविवार की देर शाम दुकान से काम करने के बाद घर जा रहा था जहां अज्ञात ट्रक की ठोकर से बुरी तरह घायल हो गया वहीं ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। थाना में अब तक परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि बेंता ओपी पुलिस फर्द बयान ले ली है। पुलिस चाहे तो सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर ट्रक की पहचान कर ट्रक को जप्त कर सकती है।हालांकि सड़क किनारे लगे दुकानों की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की बात कह रही हैं।