बिरौल में ‘मैथिल स्वाद’ का भव्य आगाज, मिथिला के पारंपरिक व्यंजनों का अब एक ही छत के नीचे मिलेगा आनंद
बिरौल में ‘मैथिल स्वाद’ का भव्य आगाज, मिथिला के पारंपरिक व्यंजनों का अब एक ही छत के नीचे मिलेगा आनंद
बिरौल में ‘मैथिल स्वाद’ का भव्य आगाज, मिथिला के पारंपरिक व्यंजनों का अब एक ही छत के नीचे मिलेगा आनंद
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खान-पान के शौकीनों के लिए एक खुशखबरी है। बिरौल के महावीर नगर कोठी पुल के समीप सोमवार को अवर निबंधन पदाधिकारी हरीशंकर सुमन ने ‘मैथिल स्वाद’ रेस्टोरेंट्स का विधिवत उद्घाटन किया।
संस्थान के प्रबंधक रितेश कुमार ने बताया कि ‘मैथिल स्वाद’ रेस्टोरेंट न केवल अपने नाम से बल्कि अपने व्यंजनों से भी क्षेत्र की विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित करने की क्षमता रखता है। यहां मुख्य रूप से मिथिला के प्रसिद्ध मांसाहारी व्यंजन जैसे मटन, चिकन, मछली और अंडा के विभिन्न प्रकार परोसे जाएंगे।
रेस्टोरेंट का उद्देश्य ग्राहकों को शुद्धता, स्वाद और मिथिला की पारंपरिक मेहमाननवाजी का अनुभव कराना है। रेस्टोरेंट के प्रबंधक (मैथिल स्वाद परिवार) ने बताया कि इस नए प्रतिष्ठान की शुरुआत से स्थानीय लोगों को बेहतरीन स्वाद के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उद्धघाटन के समय, जदयू के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा,जद यू नेता देवनारायण राय, जदयू के जिला उपाध्यक्ष संजीव राय,श्रीबाबु सिंह, अमरजीत कुमार,महेश झा, हेमकांत झा, राम विनोद राय, अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह, शंभू प्रसाद सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।