बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पघारी गांव से दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजे गए

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पघारी गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश पासवान और लक्ष्मी पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई एसडीपीओ सह एएसपी प्रभाकर तिवारी के कड़े निर्देश पर की गई। एएसपी के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षी पुलिस निरीक्षक अमृत लाल वर्मन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसने पघारी गांव में छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को उनके घर से धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार, बिरौल के पघारी गांव में पिछले दिनों किसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस मामले में पीड़ित मनोज कुमार पासवान द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें कुल पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जिनमें
अविनाश पासवान (गिरफ्तार), लक्ष्मी पासवान (गिरफ्तार),सत्यम कुमार पासवान,अनिता देवी और
कंचन देवी शामिल हैं। दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले के शेष बचे तीन अभियुक्तों की तलाश में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।