दिल्ली पब्लिक स्कूल सैदनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,
भारत की मजबूती का आधार है हमारा संविधान : स्वर्णिका मिश्रा
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
सैदनगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से देश के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई,इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य स्वर्णिका मिश्रा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों,शिक्षकों और अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

