गौड़ा बौराम विधानसभा के विधायक सुजीत कुमार ने ‘जी राम जी’ जागरूकता कार्यक्रम के जरिए जनता का जताया आभार

दस्तक7मिडिया उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से ‘जी राम जी’ जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुजीत कुमार ने इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल मतदाताओं का आभार प्रकट किया, बल्कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से ग्रामीणों को रूबरू भी कराया।


विधायक सुजीत कुमार ने गौड़ा बौराम प्रखंड अंतर्गत बगरासी पंचायत हलगांव ,मनसारा पंचायत अंतर्गत अधलायर, फारसाही और पलवा और गोड़ा मानसिंह पंचायत अंतर्गत अखतबाड़ा का भ्रमण किया।
इस दौरान आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि चुनाव में क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास और समर्थन दिया है, वे उसके ऋणी हैं। उन्होंने ‘जी राम जी’ योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि कैसे यह योजना आम लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने ग्रामीणों को योजना के लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई और आश्वस्त किया कि विकास की कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में विधायक के साथ एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मुख्य रूप से
काली प्रसाद साहु (भाजपा मंडल अध्यक्ष),सुरेश गुप्ता (जदयू प्रखंड अध्यक्ष),महावीर सिंह (भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), इसके अलावा दर्जनों की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने भी विधायक के समक्ष अपनी स्थानीय समस्याओं को रखा, जिस पर विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।