रोजगार सह मार्गदर्शन मेला बना युवाओं के लिए अवसरों का सशक्त मंच, ग्रामीण युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, रोजगार मेले में उमड़ी भारी भीड़ 696 युवाओं ने कराया निबंधन, 430 युवाओं का हुआ चयन युवकों के साथ युवतियों में भी दिखा गजब का उत्साह
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला बना युवाओं के लिए अवसरों का सशक्त मंच, ग्रामीण युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, रोजगार मेले में उमड़ी भारी भीड़ 696 युवाओं ने कराया निबंधन, 430 युवाओं का हुआ चयन युवकों के साथ युवतियों में भी दिखा गजब का उत्साह
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला बना युवाओं के लिए अवसरों का सशक्त मंच,
ग्रामीण युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, रोजगार मेले में उमड़ी भारी भीड़ 696 युवाओं ने कराया निबंधन, 430 युवाओं का हुआ चयन युवकों के साथ युवतियों में भी दिखा गजब का उत्साह
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
रोजगार हेतु युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका द्वारा बुधवार, 21 जनवरी 2026 को हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत डीलाही स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत-गान एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। मिथिला परंपरा के अनुरूप जीविका दीदियों द्वारा पाग, चादर एवं पौधा भेंट कर अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी, बीपीएम निशान्त कुमार एवं रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित युवाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
रोजगार मेले को लेकर क्षेत्र के शिक्षित युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मेला परिसर में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर युवाओं में गहरी रुचि देखी गई। इस अवसर पर युवकों के साथ-साथ युवतियों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला युवाओं एवं जीविका दीदियों के लिए एक सशक्त मंच है, जहाँ उन्हें न केवल रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं, बल्कि सही मार्गदर्शन एवं कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा भी मिलती है।
उन्होंने कहा कि जीविका का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को सतत आजीविका से जोड़कर सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है तथा युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएँ।
बीपीएम निशान्त कुमार ने बताया कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने एवं स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में सुनियोजित रणनीति के तहत रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि ऐसे आयोजन योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने एवं युवाओं के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सही मार्गदर्शन से ही रोजगार एवं स्वरोजगार की नई राह खुलती है।
रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में 13 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान कई कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
उन्होंने बताया कि मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि कुल 696 युवाओं ने निबंधन कराया, जिनमें से 315 युवाओं का सीधी भर्ती हेतु चयन, 45 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण एवं नियोजन के अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु चयन तथा 70 युवाओं ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया।
कार्यक्रम स्थल पर जीविका जिला कार्यालय से शान्तनु ठाकुर, आशीष कुमार, ब्रजेश कुमार, रश्मि कुमारी, संतोष कुमार चौधरी, उत्तम कुमार, नरेश कुमार, अजय राव, बीपीएम सुकेश मिश्रा सहित प्रखंड कार्यालय से रमेश पासवान, रचना पराशर, अमर रावत, जेआरपी संतोष पासवान, अजित एवं मुकेश कुमार तथा सैकड़ों जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं।
जिले में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर टीओटी का आयोजन, लोगों की जागरूकता से ही खत्म होगा फाइलेरिया, 10 फरवरी से डीईसी, आईवरमेक्टिन एवं अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी